
रायपुर,,, महादेव सट्टा एप घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला और भ्रष्टाचार की परतें रोज नए चेहरे के साथ सामने आ रही हैं! अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस के कुछ खास चेहरे भी बेनकाब होते नजर आ रहे हैं! रायपुर और दुर्ग जिलों के करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों को CBI ने तलब किया है! इनमें आईपीएस, एएसपी, टीआई से लेकर सिपाही तक शामिल हैं! यानि रैंक कोई भी हो, सवाल सबके लिए एक जैसा है! “बिल किसने भरा?”
जांच में CBI को जो जानकारी मिली है! उसने अफसरों की पेशानी पर बल और जनता के मन में हलचल पैदा कर दी है! एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने होटल में रुकना, मॉल में खरीदारी और हवाई सफर खूब किए, लेकिन बिल चुकाने की जिम्मेदारी किसी सट्टेबाज ने निभाई! अब CBI पूछ रही है! सर, बड़े लोग बड़े खर्च करते हैं! पर ये खर्च किसकी जेब से हुआ?”
मॉल से मिले बिलों में अधिकारियों के नाम तो चमक रहे हैं! लेकिन पैसों का लेन-देन उनके खातों से नहीं हुआ! इससे यह साफ हो रहा है! कि रिश्ता कुछ तो गहरा था!-या तो दोस्ती बहुत पुरानी थी! या फिर समझ बहुत गहरी थी!
रायपुर पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर्स मेस अब पूछताछ का नया अड्डा बन गया है! जहां अफसरों से घंटों पूछताछ हो रही है! एक सीनियर आईपीएस को 5 घंटे तक बैठाया गया! तो किसी को दो घंटे में ही छोड़ दिया गया! एएसपी और टीआई स्तर के अफसरों को भी लंबी कसरत करवानी पड़ी, सवालों की, जवाबों की और पसीनों की!
रायपुर और दुर्ग के साइबर सेल में पदस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों को भी समंस जारी किया गया है! CBI यह भी जांच रही है! कि तकनीकी जांच में किसने आंखें मूंदी थीं! और किसने सट्टेबाजों को कानून से छुपने का रास्ता दिखाया!
अब देखना यह है! कि अगली बार कौन से बिल की कॉपी और किसकी शॉपिंग लिस्ट जांच एजेंसी के सामने आती है! फिलहाल तो CBI की पूछताछ से अफसरों की नींद और चैन दोनों उड़ चुके हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
