
बिलासपुर,,, हाई कोर्ट बिलासपुर में दाखिल जनहित याचिका के पालन में कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार रायपुर रोड पर पेंड्रीडीह बायपास के इर्द गिर्द किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई! इस दौरान कुल 26 व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया गया! नायब तहसीलदार की टीम ने आज पुलिस टीम के साथ सुबह 10 बजे से पेंड्रीडीह बायपास पास पहुंची, जहां पर अलग-अलग किए किए गए कुल 26 लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है! उनके द्वारा सड़क मद और घास भूमि में बेज़ा कब्जा कर दुकान, मकान और ठेला लगा लिया गया था! जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई! उनमें पुरुषोत्तम,सुधाराम,महेश साहू, कृष्ण कुमार, सुल्तान, रामप्यारी, मिलउराम, हसन अंसारी, कन्हैयालाल, मनीष गढ़वाल, रामप्रसाद, दसरू पाल, राहुल नाग, संजू सिंह, तितरा, राजू, अशोक श्रीवास, प्रताप,कुंज बिहारी, नरेंद्र कुमार, धनीराम साहू, दुकालू और प्रेम साहू शामिल हैं! उक्त अतिक्रमण उच्च न्यायालय बिलासपुर के जनहित याचिका क्रमांक 58/2019 संजय रजक विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य और अन्य में पारित किए गए आदेश के परिपालन में कार्रवाई की गई! इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई एवं स्थानीय पंचायत की टीम उपस्थित थे!
सवाल उठना लाजमी है
पेंड्रीडीह बाईपास के इर्द-गिर्द 26 लोगों द्वारा जब बेज़ा कब्जा किया जा रहा था! तब कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
