
रायपुर,,, बीते सप्ताह बुरका पहनकर श्री शिवम शो रूम में चोरी करने वाले आरोपी का पर्दाफाश किया, और इस चोरी का मास्टर माइंड शोरूम का एक कर्मचारी निकला! पुलिस ने इस मामले में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है! जिनमें शोरूम में काम करने वाला राजेश टण्डन भी शामिल है!
यह घटना तब सामने आई जब चोर ने शो रूम से ₹30 लाख की नगदी चुराई और छत से भागने की कोशिश की, लेकिन गिरने के कारण वह घायल हो गया! यह हादसा पुलिस के लिए संकेत बना, और कड़ी पूछताछ के बाद चोरी के मास्टरमाइंड की पहचान हो गई!
आरोपी राजेश टण्डन ने अपने मामा परमेश्वर बघेल, और दो अन्य साथियों मोहनीश श्रीवास्तव और सुरेश कुमार दीवान के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी! चोरी के बाद जब राजेश टण्डन छत से नीचे उतरा, तो गिरकर उसने पैर में चोट लगा, जिससे पुलिस को शक हुआ और जांच में यह खुलासा हुआ कि वह ही चोरी का मुख्य आरोपी है!
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹16,89,970 की नकद राशि जब्त की। इसके अलावा, दो कारें, एक एक्टिवा स्कूटर, एक पल्सर मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए! कुल मिलाकर, जब्त संपत्ति की कीमत ₹23 लाख से अधिक बताई जा रही है!
इस घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि कई बार चोर अपने ही घर से चोरी करने की योजना बनाते हैं! और इस बार पुलिस की सटीक कार्रवाई ने इन अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
