
बिलासपुर,,, सरकंडा पुलिस ने IPL क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है! पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है! जिनमें से 1 सरकंडा के कपिल नगर से और शेष 4 बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिलों के निवासी हैं! आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 10,390 रुपये नकद जब्त किए गए हैं!
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी! कि कपिल नगर के एक घर में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है! सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अन्य 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया!
आरोपी “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु” नामक ऐप के जरिए सट्टा खिलाते थे। वे ग्राहकों से मोबाइल फोन पर बात करके प्रत्येक गेंद, ओवर और विकेट पर हार-जीत का दांव लगवाते थे। सट्टा खेलने वाले आरोपी के खाते में एक निश्चित रकम जमा करते थे और मैच के बाद जीते हुए रकम को आरोपी अपने खाते से खिलाड़ियों को वापस करते थे!
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है! पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है और मामले की आगे जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
