Breaking
5 Sep 2026, Sat

पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…

बिलासपुर-कोटा,,,  कोटा पुलिस ने हथियार के दम पर लूट और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, सोने के जेवर, घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार, प्लेटिना बाइक और 6 मोबाइल समेत वारदात से जुड़ा 100 प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है!
पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से ₹7,430 की कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी को सलका डैम के पास बदमाशों ने झपट्टा मारकर गिरा दिया…. और बैग लूटकर फरार हो गए थे… इसके बाद 18 जुलाई को बुरखा पहनकर बदमाश कोटा क्षेत्र में एक घर में घुसे और मारपीट करते हुए एयर गन दिखाकर सोने के जेवरात लूट ले गए…
जांच में सामने आया कि राकेश जायसवाल इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड था…. पुलिस के अनुसार राकेश ने अपने साथी दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर दोनों वारदातों की योजना बनाई…. वारदात में इस्तेमाल पिस्टल के लिए उन्होंने सनी सिंह से संपर्क किया…. पुलिस के मुताबिक सनी उन्हें रीवा ले गया… जहां उसके भाई के जरिए पिस्टल उपलब्ध कराई गई…
लूटे गए सोने को हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलरी कारोबारी हर्ष सोनी को बेचकर रकम हासिल की गई… पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज समेत कोटा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही… एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए नगद इनाम की घोषणा की है!

6 आरोपी गिरफ्तार…👇👇

1- राकेश जयसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी मंझगांव थाना कोटा
2- दिव्यांशु जायसवाल पिता स्व संजय जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्लीबंद थाना कोटा
3- आदर्श तिवारी पिता स्वर्गीय देवनारायण तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी मौहारखार कोटा थाना कोटा
4- हर्ष नामदेव पिता गौरीशंकर नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी थाना के बाजू में रोड कोटा थाना कोटा
5- हर्ष सोनी पिता देवदत्त सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी फिरंगीपाड़ा कोटा थाना कोटा
6- सनी सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed