Breaking
5 Sep 2026, Sat

शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

बिलासपुर,,,, 4 सितंबर की सुबह जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिलने से इलाके में हलचल मच गई… सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए टीम को जांच में लगाया…
पुलिस की प्रारंभिक विवेचना में सामने आया है! कि शहर में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अलग-अलग स्थानों पर घूमते हुए विभिन्न प्रतिमाओं के साथ इसी तरह की छेड़छाड़ कर रही है! जांच के दौरान पुलिस को उक्त महिला के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं! अब पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है!
पुलिस का कहना है! कि महिला की पहचान और तलाश पूरी होने के बाद उसे पकड़कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी… इसके साथ ही उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे सेंदरी स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराने की कार्रवाई की जाएगी…
फिलहाल सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है! और प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed