
रायपुर,,,, प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शासन द्वारा घोषित शुष्क दिवस में शराब बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध था.. . इसके बावजूद मौदहापारा थाना क्षेत्र स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर बाहर बेचने का मामला सामने आया है! सूचना मिलते ही मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार संचालक को शराब बेचते पकड़ लिया…
पुलिस के मुताबिक, गली नंबर 1, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से शुष्क दिवस के दौरान शराब बाहर निकालकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी… पूर्व में मिली शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की… जांच के दौरान रात करीब 10:30 बजे बार से शराब निकालकर बाहर बिक्री किए जाने की गतिविधि सामने आई…
कार्रवाई के दौरान बार संचालक पलाश मल्होत्रा, पिता संदीप मल्होत्रा, उम्र 26 वर्ष, निवासी आदर्श स्कूल के पीछे, थाना देवेंद्र नगर, रायपुर को शराब बिक्री करते पकड़ा गया… उसके कब्जे से 750 एमएल की सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की एक बोतल, जिसकी कीमत 1,150 रुपये बताई गई है! बरामद हुई… साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 2,300 रुपये नगद भी जब्त किए गए… पुलिस ने कुल 3,450 रुपये का माल बरामद किया…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 223 बीएनएस और धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है!
मामले में बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है!पुलिस के अनुसार गार्ड के विरुद्ध पृथक से धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है!
लाइसेंस पर भी लटकी तलवार…
शुष्क दिवस के सरकारी आदेश और आबकारी लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा आबकारी विभाग को पृथक प्रतिवेदन भेजा जा रहा है! इसके आधार पर प्लैटिनम बार का लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जाने की कार्रवाई प्रस्तावित है!
शुष्क दिवस में बार से शराब बिक्री का यह मामला सामने आने के बाद आबकारी नियमों की निगरानी और बार संचालकों की जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
