
बिलासपुर–चकरभाठा,,, ड्राई डे के दौरान अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस ने वार्ड नंबर 9 में दबिश देकर 135 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है! इसी क्रम में 4 सितंबर को चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 9 में ड्राई डे का फायदा उठाकर कुछ लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है!
सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी… कार्रवाई के दौरान संगीता वर्मा, दीपा वर्मा, तीतरी वर्मा और मंदाकिनी वर्मा को शराब के साथ पकड़ा गया…
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 135 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की… इसके अलावा मौके पर मिले 85 नग महुआ लाहन से भरे डिब्बों को नष्ट किया गया…
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों महिलाओं को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है! कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही…
चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है! कि क्षेत्र में अवैध शराब या किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
