
बिलासपुर,,, जन्माष्टमी की तैयारियों के बीच बिलासपुर में दर्दनाक हादसा हो गया… राजीव गांधी चौक के पास जन्माष्टमी आयोजन के लिए बनाए गए… स्वागत गेट पर मटकी बांधने चढ़ा 20 वर्षीय युवक 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया…
बताया जा रहा है! कि ओमनगर जरहाभाठा निवासी राज खान (20) जन्माष्टमी आयोजन की तैयारी कर रहा था…. इसी दौरान वह मटकी बांधने के लिए स्वागत गेट के ऊपर चढ़ा…. गेट के नजदीक से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया….
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई…. स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी…. जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई… इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया… जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है! और उपचार जारी है!
घटना ने सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं! हाईटेंशन लाइन के आसपास गेट, झांकी, मटकी या सजावट का काम करते समय विशेष सावधानी जरूरी है! आयोजकों को बिजली लाइनों की दूरी का पहले से निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
