
बिलासपुर,,, न्यू बस स्टैंड के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर इन दिनों ट्रांसपोर्ट कारोबार का व्यवस्थित केंद्र कम और अव्यवस्थाओं का अड्डा ज्यादा नजर आ रहा है! सड़कों और सार्वजनिक हिस्सों में लंबे समय से खड़े कबाड़ और खराब वाहन यहां की सबसे बड़ी परेशानी बन चुके हैं! स्थानीय कारोबारियों का दावा है! कि कई गाड़ियां तो करीब 10 साल से एक ही जगह खड़ी हैं! लेकिन जिम्मेदार विभागों की नजर अब तक इन पर नहीं पड़ी… और शायद पड़ेगी भी या नही ये समझ से परे है…?
सड़कों पर खड़े वाहन, यातायात बेहाल…
ट्रांसपोर्ट नगर में रोजाना बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही होती है! ऐसे में सड़क किनारे खड़े पुराने, खराब और अनुपयोगी वाहन सड़क की चौड़ाई को लगातार कम कर रहे हैं! कई जगह हालात ऐसे हैं! कि दो भारी वाहनों को आमने-सामने से निकलने में भी परेशानी होती है! पीक ऑवर में परेशानी और बढ़ जाती है! सड़क पर खड़े वाहन, रिपेयरिंग के लिए छोड़ी गई… गाड़ियां और जगह-जगह फैला सामान यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ा रहा है!
दुकान मिली, सड़क भी घेर ली…
स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानों के लिए निर्धारित जगह दी गई है! लेकिन कई जगह कारोबार निर्धारित सीमा से बाहर तक फैल गया है! रिपेयरिंग के लिए लाई गई गाड़ियां महीनों तक सड़क किनारे खड़ी रहती हैं! कारोबारियों का कहना है! कि चार से छह महीने तक एक ही जगह खड़ी गाड़ियों के कारण सार्वजनिक स्थान धीरे-धीरे निजी उपयोग में बदलते जा रहे हैं! इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है! बल्कि ट्रांसपोर्ट नगर की मूल व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं!
कबाड़ वाहनों पर कब होगी कार्रवाई….?
सबसे बड़ा सवाल उन वाहनों को लेकर है! जो वर्षों से सड़क या सार्वजनिक हिस्से में खड़े हैं! यदि कोई वाहन लंबे समय से अनुपयोगी है! तो उसकी पहचान और हटाने की जिम्मेदारी आखिर किस विभाग की है? क्या इन वाहनों का कभी सर्वे कराया गया? अगर सर्वे हुआ है! तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जिम्मेदार कौन है?
नालियां जाम, बारिश में बढ़ती है परेशानी….
ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या केवल यातायात तक सीमित नहीं है! यहां नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है! स्थानीय लोगों के मुताबिक कई जगह नालियां कचरे और गंदगी से भरी पड़ी हैं! बारिश के दौरान नालियां जाम होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है! और आसपास जलभराव की स्थिति बन जाती है!कारोबारियों का कहना है! कि नियमित सफाई की व्यवस्था होने से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है!
पार्किंग गायब, सड़क बनी पार्किंग…
ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवस्थित पार्किंग का अभाव भी बड़ी समस्या है!पर्याप्त पार्किंग स्थान नहीं होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं! नतीजा यह है! कि जिस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए, वही सड़क पार्किंग की जगह बन गई है!
कारोबारियों का कहना है! कि कबाड़ वाहनों को हटाया जाए, अतिक्रमित जगह मुक्त कराई जाए और अलग पार्किंग क्षेत्र विकसित किया जाए, तो ट्रांसपोर्ट नगर की आधी समस्याएं अपने आप खत्म हो सकती हैं!
टैक्स लिया जाता है, सुविधा कब मिलेगी…?
कारोबारियों का कहना है! कि नगर निगम और संबंधित विभागों द्वारा टैक्स और अन्य शुल्क लिए जाते हैं! लेकिन इसके बदले सफाई, जल निकासी और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त नजर नहीं आतीं… अब स्थानीय लोगों की नजर जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर है! मांग है! कि ट्रांसपोर्ट नगर का व्यापक सर्वे कराया जाए… वर्षों से खड़े कबाड़ वाहनों को हटाया जाए… सड़क और सार्वजनिक जगहों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए… तथा नालियों की नियमित सफाई और व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जाए…
सवाल सीधा है! ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें कबाड़ वाहनों और अव्यवस्था से कब मुक्त होंगी? क्या जिम्मेदार विभाग खुद पहल करेंगे या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद टूटेगी?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
