
जांजगीर-चांपा,,, ACB के लगातार धाड़ के बाद भी भ्र्ष्टाचार पर प्रभावी रोक न लग पाना चिंता का विषय है! अब जांजगीर-चांपा जिले के किरारी शासकीय स्कूल की प्रिंसिपल अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को एसीबी ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है!
ये है मामला….
किरारी स्कूल में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत मनीष राठौर ने बिलासपुर ACB में शिकायत की कि प्रोबेशन पीरियड पूरा होने पर सन 2025 में उनका नियमितीकरण हुआ… वर्ष 2022 से जून 2026 तक के वेतन वृद्धि का करीब 80 हजार रुपए के एरियर की रकम को निकलवाने के लिए प्रिंसिपल अंजुला सोनी ने उनसे 20 हजार रुपए की मांग की… बार-बार निवेदन करने के बाद रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए तय हुई…. ACB ने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद तय योजना के तहत उसे 10 हजार रुपए देकर स्कूल भेजा गया…. तो प्रिंसिपल ने खुद पैसे लेने के बजाय कर्मचारी विकास मसीह को रकम देने के लिए कहा।शिकायतकर्ता ने जैसे ही विकास मसीह को 10 हजार रुपए दिए, इशारा मिळते ही ACB टीम ने विकास को धरदबोचा साथ ही आरोपी प्रिंसिपल अंजुला सोनी को भी गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई…. ACB ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…
