
बिलासपुर,,,, आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है! थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती जरहाभाठा सहित आसपास के इलाकों में पुलिस ने अभियान चलाकर एक बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट और 11 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है!
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। इसी दौरान मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी विशाल डहरिया (19 वर्ष) को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 11 अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इनमें फारूख कुरैशी, अमित श्रीवास, राजेश्वर बहेलिया, अब्दुल आबिद, बाबा खान, सईद अहमद, मोहम्मद जहीर खान, आर्यन रात्रे, देव सिदार, समद अली और साहिल कुमार शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि त्योहारी माहौल में किसी भी तरह की अशांति, विवाद या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा। थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग के साथ संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
