
बिलासपुर,,, त्योहारी सीजन में शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है! पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराकर अशांति फैलाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है! वहीं दो अन्य संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है!
पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर की शाम क्षेत्र में चेकिंग और पेट्रोलिंग के दौरान तीन युवक धारदार हथियार लेकर घूमते और लोगों के बीच दहशत का माहौल बनाने की कोशिश करते मिले… पुलिस ने मौके से तीन लोहे के धारदार चाकू बरामद किए… मामले में हेमत करवा (35), दिनेश यादव (22) और निर्मलदास उर्फ लुलु मानिकपुरी (25) को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
इसके अलावा गोविंद यादव (30) और राजा यादव उर्फ राहुल यादव (21) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूट और चोरी के मामलों में वर्ष 2024 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मोहित उर्फ कांचो मलिक (19) को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
तोरवा पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, भय का माहौल बनाने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
