
बिलासपुर,,, शहर में इन दिनों एक बार फिर धड़ल्ले से कच्चा प्लाट खरीदी बिक्री का अवैध कारोबार चल रहा है! शहर के आरपापार सरकंडा में बंधवापारा जांजी तालाब के समीप रामलाल चतुर्वेदी और शैलेश यादव के द्वारा कच्चा प्लाट का बिक्री किया जा रहा है! कई प्लाट बिक जाने के बाद राजस्व अधिकारियों ने इस अवैध प्लाट की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने के लिए डीएससी हटा दिया! जिसके चलते भूमाफिया अब कच्चा प्लाट की रजिस्ट्री कराने में नाकाम रहेंगे फिर भी भूमाफियों के हौसले इतने बुलंद है! कि कच्चा प्लाट बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे है! सरकंडा हल्का पटवारी इन भूमाफियों के संबंध में अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे चुके है! जिसके बाद भी आज तक नगर निगम एवं राजस्व अधिकारियों के द्वारा इस अवैध प्लाट पर बुलडोजर कार्यवाही नहीं किया गया! इसके चलते राजस्व अधिकारी संदेह के दायरे में आ रहे है। जल्द से जल्द इस अवैध प्लाट के सड़कों को खोदा नहीं गया और भूमाफियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही कराया गया तो ये भूमाफिया आम नागरिकों ग्राहकों से पैसा लेकर मालामाल होकर रफू चक्कर हो जाएंगे और खामियाजा जमीन खरीदने वाले भोले भाले आम लोगों को भुगतना पड़ेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
