
बिलासपुर,,, नगर निगम ने इस बार टैक्स वसूली में नया कीर्तिमान स्थापित किया है! पहली बार निगम ने 90 करोड़ रुपए से अधिक टैक्स वसूला है! जो कि कुल करदाताओं का लगभग 93% है! संपत्तिकर भुगतान को लेकर लोगों में इस बार खासा उत्साह और जागरूकता देखने को मिली! निगम प्रशासन ने जनवरी से मार्च तक विशेष अभियान चलाया! जिससे लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया गया!
इस साल सरकार ने करदाताओं को राहत देते हुए संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है! इस अवधि तक नागरिक बिना किसी लेट फीस के टैक्स का भुगतान कर सकते हैं! निगम प्रशासन अप्रैल में भी एक और अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगा ताकि शेष करदाता भी समय पर अपना टैक्स जमा कर सकें!
मार्च में दिखा असर, एक ही महीने में 25 करोड़ की वसूली
निगम के अनुसार, मार्च महीने में सख्ती बरतने का असर यह हुआ कि सिर्फ एक महीने में ही 25 करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स जमा हुआ। वहीं, जनवरी से मार्च तक कुल 50 करोड़ की वसूली हुई! शहर और आउटर एरिया में कुल डेढ़ लाख से अधिक करदाता हैं!
पूर्व में टैक्स वसूली का काम स्पायरो नामक निजी कंपनी के पास था, लेकिन अब यह जिम्मेदारी सीधे नगर निगम ने संभाल ली है। स्पायरो के समय में टैक्स वसूली कभी भी 65% से अधिक नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस बार नगर निगम की टीम ने रिकॉर्ड वसूली करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
