
बिलासपुर,,, शहर के बाहरी क्षेत्र में युवक युवतियां के द्वारा खतरनाक एवं लापरवाही पूर्वक अत्यंत तेज गति से फर्राटेदार गाड़ियाँ दौड़ाने पर हो रही कार्यवाही चालानी कार्यवाही की ई चालान कॉपी सीधे माता-पिता, अभिभावकों एवं वाहन चालकों के घर भेजी जा रही है ! समय पर चालान शुल्क जमा नहीं किए जाने की स्थिति में समस्त प्रकरण भेजी जा रही न्यायालय . जिला बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रायः देखा जा रहा है कि चालानी कार्यवाही से बचने हेतु कुछ वाहन चालको द्वारा यातायात नियमों का न सिर्फ उल्लघन किया जा रहा है अपितु उससे बचने हेतु कई तरह की युक्तियों का ईजाद भी किया जा रहा है कुछ वाहन चालकों में है देखा जा रहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर ITMS की आन लाइन चालानी कार्यवाही से बचने हेतु वाहन के नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ करके वाहन के नंबर प्लेट में स्टीकर लगा दी जा रही है या नंबर प्लेट के कुछ नंबरों को मिटा दिया जा रहा है या कुछ नंबरों के ऊपर मैग्नेट चिपका दी जा रही है इस तरह के अनाधिकृत कार्यों से उक्त वाहन का कई बार कई प्रकार अवैध कृत्यों में शामिल वाहनों की अंदेशा बनी रहती है ऐसे में वाहनों की पहचान करना कठिन होता है। अतः ऐसे वाहनों पर जिला यातायात पुलिस के द्वारा लगातार कठोर कार्रवाई करते हुए उन पर भारी राशि का चालान तो भेजी ही जा रही है साथ ही साथ उनके लाइसेंस का निरस्तीकरण हेतु भी कार्यवाही की जा रही है अतः समस्त वाहन चालकों से जिला यातायात पुलिस के द्वारा अपील किया गया है कि नंबर प्लेट में किसी भी तरह का छेड़छाड़ ना की जावे एवं नंबर प्लेट विधि मान्य प्रारूप में ही शासन के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए लगाई जाए। इस तरह के लापरवाही करने वालो में अधिकांश युवा वर्ग शामिल है अतः शहरों में पढ़ाई करने वाले, कोचिंग करने वाले या अन्य प्रयोजन से रहने वाले छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के गतिविधियों पर आधार माता-पिता, अभिभावकों एवं पालकों को विशेष रूप से ध्यान रखे जाने की आवश्यकता है ताकि उनके बच्चे घर से बाहर वाहन चलाते समय किसी प्रकार के यातायात नियमों का उल्लंघन कर किसी न्यायालय की प्रक्रिया का सामना ना करना पड़े। इस हेतु यातायात विभाग के द्वारा लगातार कठोर कार्रवाई जारी है यातायात नियमों का उल्लंघन कर अनावश्यक चालानी कार्यवाही एवं न्यायालयीन कार्यो का सामना न करना पड़े इस हेतु सभी वाहन चालक की यातायात नियमों का समुचित पालन करें एवं मार्ग पर चलते हुए यातायात निर्देशिका एवं संकेत का पालन करते हुए ही वाहन का चालन करें। कई युवा वर्ग छात्र-छात्राएं शहर के पेरीफेरल आउटर एरिया में दिन के दोपहर के पश्चात शायं कालीन समय में तेज रफ्तार वाहनों में फर्राटेदार गाड़ियां दौड़ते हुए लापरवाहीपूर्वक अत्यंत तेजी एवं खतरनाक तरीके से वाहनों को चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध शहर के आउटर एरिया में इंटरसेप्टर मशीन के द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। विदित हो कि इंटरसेप्टर में लगे हुए स्पीड राडार गन के द्वारा ऐसे वाहनों के रफ्तार को कैप्चर करते हुए माता-पिता, अभिभावकों, पालको एवं स्वयं छात्र-छात्राओं के नाम से चालानी कार्रवाई की जा रही है और चालान की कॉपी आई टी एम एस एवं यातायात विभाग के द्वारा उल्लघन कार्ताओं के सीधे पते पर उनके घर भेजी जा रही है। समय पर उक्त चलानी कार्यवाही का यथोचित राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित प्रकरण माननीय न्यायालय भेजी जा रही है अतः समस्त नागरिकों से यातायात पुलिस के द्वारा अपील की गई है कि सड़कों में वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करें एवं सड़कों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाते हुए शहर में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
UncategorizedOctober 23, 2026SP को नोटिस, ASP की बारी कब? दशहरा में AK-47 की धांय-धांय से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एक ही पूजा, एक ही फायरिंग, फिर कार्रवाई में भेदभाव क्यों? SP के बाद ASP का वीडियो वायरल, PHQ और IG कार्यालय की चुप्पी पर उठे सवाल, नियम सबके लिए बराबर या साहबों के लिए अलग-अलग दरबार?…
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
