बिलासपुर-सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो युवक पिस्टल रखकर आने जाने वाले लोगो को दिखाकर डरा धमका रहे थे। सिविल लाइन पुलिस ने दोनो युवकों को पिस्टल सहित ग्रिफ्तार कर हिरासत में ले लिया।वही उनके पास से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर जप्त कर लिया गया।सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि होमगार्ड चौक के पास एक स्कूटी में सवार दो व्यक्ति हाथ में पिस्टल रखकर आने जाने वालों को डरा रहे हैं।
उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों का पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुआ ,थाना सिविल लाइन से एक टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई पुलिस टीम द्वारा मौके पर दो व्यक्ति एक स्कूटी में कुदुदंड की ओर जाते मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे।
जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम स्वप्निल शर्मा निवासी प्रथम अस्पताल के पास सरकंडा तथा अमन रात्रे निवासी जरहाभाटा सिविल लाइन का बताया दोनों व्यक्तियों को पृथक पृथक तलाशी लिया गया दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर आरोपी स्वप्निल शर्मा के कब्जे से एक नग देशी पिस्टल जिसमें एक नग जिंदा कारतूस लोड था तथा अमन रात्रे की तलाशी लेने पर उसके जेब से एक नग जिंदा कारतूस मिला दोनों आरोपियों को खुलेआम पिस्टल रखकर आम लोगों में भय उत्पन्न करते पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अप क्र- 189/22 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया । उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
