

बिलासपुर:-लिंक रोड बिलासपुर में आज सुबह सुबह बिलासपुर के सदभावी नागरिको के लिये बड़ी दुखद खबर है कि लिंक रोड बिलासपुर में स्वदेशी शराब दुकान के सामने स्थित निर्माणाधीन काम्प्लेक्स के मालिको द्वारा 40 फिट की सड़क में लगभग 30-32 फिट तक निर्माण सामग्री फेला कर रखने से ओर भवन मालिक सहित ठेकेदार द्वारा मजदूरों से बीच सड़क पर पड़े भवन निर्माण सामग्री सहित व्यस्त यातायात के बीच मजदूरो से काम कराने की वजह इस अत्यधिक दुर्भाग्यजनक घटना का बड़ा कारण है ! मजदूर बताते है कि आज 100X100 वर्गफीट का लेटर ढलाई था, जिससे 3-4 हाइवा गिट्टी रेती सड़क पर फैलाकर रखा हुआ था, लगभग 11 बजे के आसपास लिंक रोड पर तेज गति से आती कार ने अनियंत्रित होकर सड़क पर भवन निर्माण सामग्री उठाते मजदूरों को बड़ी बेदर्दी से रौंद दिया है, जिसमे 1 महिला मजदूर की मौके पर मौत सहित 8 मजदूर बुरी तरह गम्भीर रूप से घायल होकर हस्पताल में भर्ती है ! मौके पर कप्तान साहिबा सहित सिविल लाइन्स थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुये घायलों को तत्काल हस्पताल पहुँचाकर घायलों का उपचार शुरू कराया ! सत्ता से सवाल द्वारा कप्तान साहिबा से यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना के जिम्मेदार भवन निर्माण ठेकेदार ओर भवन मालिक पर लापरवाही पूर्ण, बेतरतीब निर्माण और निर्माण सामग्री को दूर तक सड़क पर फैलाकर रखने पर इनके खिलाफ भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जायेगा ! तो कप्तान साहिबा ने सत्ता से सवाल का समर्थन करते हुए बताया कि निश्चित रूप से घटना के जिम्मेदार सभी लोगो के खिलाफ FIR दर्ज होगी ! वैसे देखा जाये तो अप्रत्यक्ष रूप से नगर निगम का भृष्टाचार जिम्मेदार है ! जनसामान्य के भवन निर्माण को कुतो की तरह सूंघते फिरते ओर सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखने पर जनसामान्य को भारी-भरकम जुर्माना करने वाले नगर निगम के भृष्टाचारी यो को ये बड़े निर्माण और इनकी अराजकता ओर सड़को पर इतने बड़े पैमाने पर रखी भवन निर्माण सामग्री क्यो नही नजर आती है ? नगर निगम के भृष्टाचारी यो ओर कितने लोगों की जान लेकर सुधरोगे ?इस अत्यधिक दर्दनाक घटना पर नगर निगम के भृष्ट,जिम्मेदार लोगों सहित भवन निर्माण मालिक एवँम ठेकेदार के खिलाफ गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी करना न्यायोचित होगा !
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.06पुलिस बनकर ट्रेलर रोका, मोबाइल-नकदी लूटी… चकरभाठा में नकली खाकी का खेल खत्म, टाटा पंच में घूम रहे दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे…
Uncategorized2026.03.06लाल खदान चौक बना अखाड़ा: तोरवा में दो गुटों का सड़क पर संग्राम, लात-घूंसे और पत्थरों से जमकर मारपीट—वीडियो वायरल, देवरी खुर्द-लाल खदान के युवकों की पहचान में जुटी पुलिस…
Uncategorized2026.03.06होली ड्यूटी में पुलिस पर हमला: कार हादसे के बाद युवकों का बवाल, टीआई समेत जवानों से मारपीट, वर्दी फाड़ी—महिला कॉन्स्टेबल से धक्का-मुक्की; बिल्हा में 8 आरोपियों पर केस, वीडियो वायरल …
Uncategorized2026.03.06रतनपुर बैंक में पॉकेटमारी का खुलासा: धान बिक्री की रकम पर हाथ साफ करने वाला शातिर सुरेन्द्र उर्फ सोमारू कबीरधाम से गिरफ्तार, 33 हजार रुपये बरामद—सीसीटीवी से पहुंची पुलिस, खर्च किए 2 हजार…
