Tue. Oct 20th, 2026

अंकित ने बढ़ाया खरसिया का मान,शहर हुआ गौरणवित!

खरसिया के युवा अधिवक्ता अंकित होरा जिला अभियोजन अधिकारी चयनित

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) 2021 के पद के लिए चयन सूची जारी कर दी है। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा तथा उसके पश्चात साक्षात्कार आयोजित किया गया था। जिसमें दिनांक 26.02.2022 को आयोग द्वारा परिणाम जारी किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया शहर के युवा अधिवक्ता श्री अंकित होरा ने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर खरसिया शहर को गौरान्वित किया है। अधिवक्ता श्री होरा खरसिया के व्यवसायी बलबीर सिंह के सुपुत्र है। उनकी इस उपलब्धि से सम्पूर्ण शहर में खुशी की लहर व्याप्त है तथा शहरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। श्री होरा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, भाई एवं गुरुजनों को दिया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed