
बिलासपुर,,, कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने जुआ खिलाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कल्लू जैन को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 274/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत दिनांक 02 अप्रैल 2025 को ग्राम नवाडीह सिलपहरी के सिरसा जंगल में अवैध जुआ खेलते 12 आरोपियों पर रेड की गई थी। इस कार्रवाई में आरोपी मोहम्मद इब्राहीम उर्फ सोनू सहित 11 अन्य को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। उसी समय मुख्य आरोपी कल्लू जैन (पिता शत्रुहन जैन, उम्र 55 वर्ष, निवासी केंदा, चौकी बेलगहना) मौके से फरार हो गया था।
आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कल्लू जैन केंदा के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्परता दिखाते हुए चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में टीम गठित कर केंदा के जंगल में घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देते हुए आरोपी कल्लू जैन को हिरासत में लिया और पूछताछ कर उसका मेमोरेंडम कथन लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक कौशल बिंझवार एवं रविशंकर यादव की सराहनीय भूमिका रही।
बेलगहना पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई अवैध गतिविधियों के विरुद्ध उसकी सतत निगरानी और कड़ी कार्यवाही के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
