
00 ऐसा चल रहा सुशासन, खुद आवासीय में व्यवसायिक निर्माण कराने वाले लगा रहे चन्दन
00 नोटिस या नोटइज उठ रहे लगातार सवाल, अफसर डाल रहे पर्दा
बिलासपुर,,, बहूत बढिहा सुशासन तिहार चल रहा! वैध -अवैध का निर्णय करने वाले निगम के भवन शाखा अधिकारी उसी से ठंडा उसी से गरम की तरह वैध- अवैध और नोटिस- नोटिस का खेल- खेल रहे है! वैध – अवैध का धर्म दंड ऐसे अफसर के हाथ मे है!

जिन पर खुद आवासीय भूखण्ड पर व्यवसायिक और नियम विपरीत निर्माण कराने का आरोप है! यही वजह है! कि नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर 3 मंजिल के परमिशन पर 6 मंजिल भवन तन गया! ज्वाली पुल रोड पर बिना अनुमति शेड और आधा दर्जन भवन तन गए!

कार्रवाई करने पहुचे तो पर ऐसा दमदार जैक लगा कि दुम दबाकर भागना पड़ा फिर दोबारा झांकने तक नही पहुचे निर्माण कार्य जारी है!

सुशासन तिहार चल रहा, सम्भागीय मुख्यालय है! कमिश्नर कलेक्टर यही बैठ रहे, केंद्रीय आवासन राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री सब यही से है, इसके बावजूद ये हाल है!
पूरे शहर में अवैध निर्माण चरम पर है! जब – जब मीडिया में खबरे आती है! तब बताया जाता है! कि साल- डेढ़ साल पहले एक नोटिस जारी किया जा चुका है! इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में और निर्माण बिना खौफ के जारी है!
शहर में आज भी ऐसे दर्जनों निर्माण है जिन्हें अवैध ठहराकर मार्किंग की गई है! पर कार्रवाई आज तक नही की गई! अफसर उसी से ठंडा उसी से गरम की तर्ज पर वैध अवैध का खेल- खेल रहे है!
नियमितीकरण में बड़ा खेल
विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन भूपेश सरकार ने बिना अनुमति निर्माण कराने वाले भवन निर्माताओं को राहत देने जुलाई 2022 के पूर्व अस्तित्व में आये यानि बन चुके भवनों के नियमितीकरण का फरमान जारी किया था। साढ़े 9 हजार के करीब लोगो ने अपने बिना अनुमति बनाये गए भवन को नियमित करने आवेदन किया। 4600 भवनों का आवेदन लटका दिया गया, कई ऐसे भवनों के नियमितीकरण का मामला भी सामने आया जिनका उस समय नीव तक नही डला था या निर्माण कार्य चल रहे थे। खुद भवन शाखा अधिकारी का भवन भी नियमित कर दिया गया जबकि जुलाई 2022 में उनके भवन का फर्स्ट फ्लोर तक तैयार नही हुआ था…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.19अरपा सूखी फिर भी रेत चोरी जारी, दिनदहाड़े दौड़ते ट्रैक्टर-हाइवा, तालाब भी नहीं सुरक्षित; खनिज विभाग, पुलिस और सिस्टम की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल—आखिर किसके इशारे पर चल रहा ये बेखौफ अवैध खनन का सिंडिकेट?…
Uncategorized2026.03.18गैस माफिया पर छापा: सैकड़ों सिलेंडर बरामद! कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप, खाद्य विभाग का सख्त संदेश—अब नहीं चलेगा खेल, नियम से लें गैस वरना होगी कार्रवाई…
Uncategorized2026.03.18बिना मंजूरी TPO नियुक्ति, छात्रों की फीस से करोड़ों का भुगतान! NSUI का आरोप—फर्जीवाड़ा बंद करो, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन…
Uncategorized2026.03.18सिम्स में जननी सुरक्षा का सच बेनकाब! प्रसूता को नहीं मिली बेड, निजी अस्पताल भेजने का आरोप, मीडिया पहुंचते ही खुला ‘फुल वार्ड’ का खेल, गरीब परिजन परेशान, सिस्टम पर सवाल, स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत ने फिर खड़े किए गंभीर मुद्दे…
