
बिलासपुर,,, थाना तारबाहर के मर्ग क्रमांक 03/2024 धारा 174 जाफौ के मृतक योगेश निर्मलकर पिता मनोहर लाल निर्मलकर उम्र 25 वर्ष सा. बकमा थाना महासमुंद जिला महासमुंद छ.ग. की मर्ग जांच पर पाया गया कि मृतक योगेश निर्मलकर हल्दी राम रेस्टोरेंट में काम करता था जो दिनांक 19.03.2024 को जहर सेवन कर कर लिया था मृतक योगेश निर्मलकर, हीना निर्मलकर से प्रेम करता था तथा महादेव मंदिर रायपुर में शादी कर लिया था इस बात को लेकर हीना के मामा कन्हैया निर्मलकर मौसा जगत निर्मलकर के द्वारा मृतक को दबाव में डालकर लडकी हीना निर्मलकर को अपने साथ ले गये एवं लडकी से बातचीत करना बंद करा दिये थे आरोपियो द्वारा मृतक को प्रताडित कर रहे थे जिससे मृतक तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था मर्ग जांच पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एफआईआर दर्ज होने के तत्काल बाद थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु थाना तारबाहर से टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान कुरूद जिला धमतरी एवं राजिम जिला गरियाबंद टीम रवाना किया गया आरोपी के घर पुलिस पहुची तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, सउनि उमेश उपाध्याय प्रआर 771 प्रमोद कसेर आर. प्रेम सूर्यवंशी आर. वीरेन्द्र आर्मो का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीः-
1. जगत राम निर्मलकर पिता मिलन राम निर्मलकर 41 साल सा. कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी छ.ग.
2. कन्हैया उर्फ कनई पिता श्याम लाल हनर्मलकर उम्र 33 साल सा. वार्ड क्रमांक 04 राजिम थाना राजिम जिला गरियाबंद छ.ग
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
