
बिलासपुर,,, थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें अवैध रूप से खेत में लगाए गए विद्युत कनेक्शन की चपेट में आने से एक पालतू गाय की मृत्यु हो गई। यह घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत बेलतरा क्षेत्र में हुई!
प्राप्त जानकारी अनुसार, भदरापारा बेलतरा निवासी प्रार्थी संतोष नेताम ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेलतरा निवासी अशोक धीवर ऊर्फ राजू (पिता – स्व. रामबहोरन धीवर, उम्र 40 वर्ष) ने अपने खेत/प्लॉट में सिंचाई के उद्देश्य से बिना किसी विधिवत अनुमति व सुरक्षा उपायों के, जी.आई. तार के माध्यम से अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन जोड़ रखा था। तार खुले और लटकते हुए खेत के चारों ओर फैले हुए थे। इसी अवैध कनेक्शन की चपेट में आकर प्रार्थी की पालतू गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना रतनपुर पुलिस ने विद्युत अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अपराध क्रमांक दर्ज कर अशोक धीवर को गिरफ्तार किया।
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल से अवैध विद्युत कनेक्शन में उपयोग किए गए तार, केबल, मोटर पंप आदि उपकरणों को जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
