
बिलासपुर,,, जिले में जलस्तर गिरने और पेयजल संकट को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर बोर खनन पर प्रतिबंध लागू है! इसके बावजूद सरकंडा क्षेत्र में बिना अनुमति बोरिंग कराए जाने पर राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है! गुरुवार को कोनी-बिरकोना मार्ग पर निजी जमीन पर हो रहे अवैध बोरिंग को रोकते हुए बोरवेल मशीन जब्त की गई!
तहसीलदार मुकेश देवांगन ने बताया कि बिना प्रशासनिक अनुमति बोरिंग किए जाने की शिकायत मिली थी! जांच में पाया गया कि अमित दुबे नामक व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर बोरिंग करवा रहा था! लेकिन उसने न तो पूर्व सूचना दी और न ही अनुमति ली थी! यह स्पष्ट रूप से भूजल संरक्षण नियमों का उल्लंघन है!
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोरवेल मशीन को जब्त कर कोनी थाने में जमा कराया! प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी!
सरकारी और जनहित बोरिंग पर प्रतिबंध नहीं, अनुमति अनिवार्य
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है! कि जिले में बोर खनन प्रतिबंधित है! लेकिन सरकारी काम और जनहित के लिए किए जाने वाले बोरिंग पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा! हालांकि, इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति आवश्यक होगी! वहीं, अत्यावश्यक स्थिति में निजी बोरिंग के लिए भी संबंधित अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा!
प्रशासन ने जनता से अपील की है! कि जल संरक्षण के लिए नियमों का पालन करें और बिना अनुमति बोर खनन से बचें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
