
बिलासपुर,,, शहर में कानून व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई जब तारबाहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवती के साथ मारपीट कर 17 हजार रुपये की लूट की गई! और पीड़िता की शिकायत के बावजूद थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया!
घटना शुक्रवार दोपहर की है! पीड़िता 18 हजार रुपये लेकर अपने घर से स्टेट बैंक, व्यापार विहार में जमा करने जा रही थी! जैसे ही वह 12 खोली रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंची, पीछे से ब्लैक कलर की बाइक में सवार चार युवक वहां पहुंचे! उन्होंने युवती को रोका और पैसे छीनने का प्रयास किया! युवती ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की! एक आरोपी ने उसके सिर और शरीर पर वार किया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए!
हमले के बाद आरोपी 17 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए! पीड़िता किसी तरह खुद को संभालकर थाने पहुंची, लेकिन वहां मौजूद थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बजाय उसे यह कहकर टाल दिया कि “रिपोर्ट बाद में लिखवाना” और खुद वहां से चले गए!
मीडिया द्वारा जब थाना प्रभारी से इस मामले में जानकारी लेनी चाही गई, तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
