
बिलासपुर,,, थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल बिलासपुर से NDPS एक्ट के आरोपी बंदी उत्तरा कुमार खुंटे के फरार होने का मामला सामने आया है! इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है! मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक 453 किंडो ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 26 अप्रैल 2025 को रक्षित केंद्र से बंदी उत्तरा कुमार खुंटे पिता होरी लाल खूंटे 36 वर्ष, निवासी मरघटी, थाना हसौद, जिला सक्ती को ईलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया था! डॉक्टर द्वारा चेकअप के बाद उसे सांस लेने में परेशानी बताने पर भर्ती किया गया था! बंदी की सुरक्षा हेतु आरक्षक रजनीश लहरे और अन्य जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी! दिनांक 28 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 8:30 बजे जब आरक्षक रजनीश लहरे बाथरूम गए थे! उसी समय बंदी ने अपने हाथों से हथकड़ी निकालकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया! घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान आरक्षक किंडो और आरक्षक लहरे ने जिला अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों पुराने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में तलाश की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला! बंदी के फरार होने की सूचना तत्काल रक्षित निरीक्षक और केंद्रीय जेल अधीक्षक को दी गई! पुलिस ने आरोपी उत्तरा कुमार खुंटे के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
