
बिलासपुर,,, जूना बिलासपुर ज्वाली पुल के पास वैकल्पिक कंक्रीट रोड पर नवनिर्मित अवैध शेड और आधा दर्जन अवैध निर्माण पर बुल्डोजरी कार्रवाई का दावा हवा हवाई हो गया! पता नही निगम के अफसरों को किसने हड़काया कि मलबा हटा 24 घण्टे में इसे हटाने का दावा कर लौटे अमले ने दोबारा मुड़कर नही देखा! बताया जा रहा है! कि ज्यादातर अवैध निर्माणकर्ता एक पदाधिकारी के समाज के लोगो का है! इसलिए एक्ट को पैक कर आंख ही मूंद ली! और लोग है! कि पूछ रहे कि किसका जादू चल गया!
करीब एक पखवाड़े से भी अधिक समय हो गया, हरी झंडी मिलते ही शेड का निर्माण करा रहे कारोबारी ने फिर बेधड़क होकर यहां निर्माण और बिजलीं फिटिंग का काम शुरू करा दिया!
शीशम का पेड़ कटवाने वाला कारोबारी भी निश्चिंत होकर आगे का निर्माण कराने जुट गया है। वही इसी रोड पर भारी भरकम काम्प्लेक्स का निर्माण कराने वाले कारोबारी ने भी लोगो की आंख में धूल झोंकने अभी ग्रीन नेट लगा रखा है। बताया जा रहा कि उसे भी दिमाग दे दिया गया है कि मामला ठंडा होने पर सब ठीक हो जाएगा टेंशन लेने का नई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
