
बिलासपुर,,, तोरवा की रहने वाली मीना गंगवानी ने जमीन दलाल नरेंद्र मोटवानी,डुलाराम मोटवनी,महेंद्र मोटवानी और राजेन्द्र मोटवानी के खिलाफ धारा 420,467,468,471 का मामला दर्ज कराया था. तब से नरेंद्र मोटवानी और घटना के सह आरोपी फरार चल रहे हैं.29 अप्रैल को हाईकोर्ट ने सभी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है..
आपको बता दे दरअसल प्रार्थी मीना गंगवानी की तोरवा स्थित खसरा नम्बर 445 भूमि पर भूमाफिया नरेंद्र मोटवानी की काफ़ी समय से नजर थी.नरेंद्र मोटवानी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर तोरवा स्थित खसरा नंबर 445 का,फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर सीमांकन आदेश कराया और षड्यंत्र रचते हुए तहसीलदार के कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें जमीन मालिक मीना गंगवानी के फर्जी हस्ताक्षर किये गए थे
इतना ही नहीं आरोपी नरेंद्र मोटवानी और उसके सहयोगियों ने मीना गंगवानी के स्थान पर किसी अन्य महिला को खड़ा कर आर्डर शीट में हस्ताक्षर भी कराया. तोरवा थाने में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार है.मंगलवार को हाईकोर्ट ने सभी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
