
बिलासपुर,,, बिजली विभाग की ओर से जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है।फिलहाल पूरे जिले अभी पूरी तरह से स्मार्ट मीटर लग नहीं पाया है।पर कुछ क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर को लगा दिया गया। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवा लिया है वे स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लग गया है उनके यहां दो माह बीत जाने के बावजूद भी बिजली का बिल न आने से उपभोक्ता भारी भरकम बिल आने से डरे हुए हैं।

वही जिनके यहां बिल आया तो वह इस बिल की शिकायत करने के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस मामले की शिकायत कर रहे है।ऐसा ही एक मामला मंगलवार को बिलासपुर जिले के खजुरी गांव के सरपंच अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। दरअसल जिन उपभोक्ताओं को दो महीना पहले तीन से चार सौ के बिल मिल रहे थे। उन्हे अब 30 हजार के बिल मिल रहे है।जिले के खजुरी नवागांव के सरपंच मनोज तिवारी ने बताया कि जनवरी माह में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चलते हुए मीटर को निकालकर स्मार्ट मीटर लगा दिया था। उसके बाद फ़रवरी माह में एक बिल आया। फिर मार्च माह बीत गया है, लेकिन बिजली का बिल नहीं आया। इसके बाद अप्रैल माह में 30 हजार का बिल दे दिया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
