
बिलासपुर,,, राहगीरों से मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो शातिर लुटेरे आखिरकार बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गए! दोनों आरोपी स्कूटी और केटीएम मोटरसाइकिल से वारदातों को अंजाम दे रहे थे! पुलिस ने उनके पास से लूटा गया माल और नगदी के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया है! घटनाओं का सिलसिला 27 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे कुदुदण्ड क्षेत्र में मोबाइल पर बात करते हुए जा रही एक युवती सुष्मिता से आरोपियों ने मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके कुछ घंटे बाद, शाम करीब 6:30 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास राहगीर शकुंतला यादव से लेडीज बैग छीन लिया गया, जिसमें मोबाइल फोन, सोने के कान के टॉप्स और नकदी रखी थी! पुलिस की कार्रवाईघटनाओं की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध कबूल कर लिए।**बरामद सामान…**दो मोबाइल फोन (कीमत: ₹18,000)सोने के टॉप्स (कीमत: ₹8,000)नकद ₹2,100स्कूटी (सीजी 10 बीक्यू 2054)केटीएम मोटरसाइकिल (बिना नंबर)गिरफ्तार आरोपी:1. गोविंद मानिकपुरी, पिता- गोकुल मानिकपुरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी अशोक नगर, महामाया आईटीआई के पीछे, थाना सिविल लाइन।2. निर्मल टंडन, पिता- गेंदलाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमेरी, शैलेन्द्र नगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और उनके खिलाफ प्रकरण क्रमांक 470/2025 धारा 304(2) बीएनएस तथा प्रकरण क्रमांक 482/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
