
बिलासपुर,,, थाना सीपत अंतर्गत ग्राम हिण्डाडीह में खेत में बिछाए गए खुले जीआई तार में करंट प्रवाहित होने के कारण 10 वर्षीय बच्ची सरिता धनुहार की दर्दनाक मौत हो गई! इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश सर्वशं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!
घटना 30 अप्रैल 2025 की है! जब ग्राम गुड़ी निवासी रामानंद धनुहार ने थाना सीपत पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भांजी सरिता धनुहार करेंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई! और उसकी मौके पर ही मौत हो गई! सूचना पर सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की! शव परीक्षण में बच्ची के शरीर पर जलने के कई निशान पाए गए!
मौके का निरीक्षण एफएसएल टीम और विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री अनुराग सोनी की उपस्थिति में किया गया! जांच में सामने आया कि गांव के ही निवासी कमलेश सर्वशं ने बिजली के खंभे से अवैध रूप से कनेक्शन लेकर खेत में खुले तार बिछाए थे! जिसमें लगातार करंट प्रवाहित हो रहा था! इसी करंट की चपेट में आने से मासूम बच्ची की जान चली गई!
डॉक्टर द्वारा दी गई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण करेंट लगना और हृदय गति रुकना बताया गया है! आरोपी की इस लापरवाही को गैर-इरादतन हत्या मानते हुए धारा 105 बीएनएस एवं 135 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
