
बिलासपुर- तखतपुर_ कांग्रेस ने अपने ससुराल पहुंचकर अपने ससुर, सास, साली के साथ मारपीट की। पुलिस ने कांग्रेस के विरूद्ध धारा 115,2 296,3,5 351,2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगोई निवासी परदेशी मरावी रोजी मजदूरी का काम करता है इसकी बेटी संजना नेताम का विवाह कांग्रेस सिंह नेताम के साथ हुआ था वहीं प्रार्थी ने कांग्रेस सिंह नेताम की बहन सरोजनी को वह अपनी बहन बनाकर ग्राम नगोई लेकर आया है प्रार्थी ने शिकायत में बताया है कि सरोजनी उसकी बहू पिछले सात आठ माह से पारिवारिक बात से नाराज होकर अपने मायके अरईबंद चली गई है इसी बात से नाराज होकर उसका दामाद कांग्रेस सिंह नेताम प्रार्थी की बेटी संजना नेताम के साथ मारपीट करता है इस संबंध में 7 मई को ग्राम अरईबंद में सामाजिक बैठक आयोजित की गई है सामाजिक बैठक में पंचों की राय से प्रार्थी अपनी बेटी को अपने घर नगोई ले आया था इस बात से दामाद नाराज था दामाद कांग्रेस सिंह नेताम अपने बहनी सरोजनी, आकाश एवं अन्य साथी के साथ रात 9:30 बजे नगोई और बातचीत के बाद कांग्रेस सिंह नेताम ने गुस्सा होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे बीच बचाव करने आयी बेटी, संजना, प्रार्थी पत्नि इसरौतीन, बेटी पूनम, सतरूपा बेटा सनीत मरावी आए और उनके साथ भी मारपीट की जिससे उनको गंभीर चोंटे आयी गांव के ही महासिंग मरावी और ओमप्रकाश यादव दोनों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने कांग्रेस के विरूद्ध धारा 115,2 296,3,5 351,2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
