
बिलासपुर, कोटा,,,, देश इन दिनों युद्ध जैसी गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है। ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट होकर सेना और नेतृत्व के साथ खड़ा है, वहीं कुछ तत्व सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ ज़हर उगलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना बिलासपुर के कोटा क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक युवती पर सोशल मीडिया पर देश और सेना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगा है।

आरोप है कि एकता गुप्ता नामक युवती, जो खुद को ‘मुस्कान’, ‘मिली’ और ‘एक भारतीय’ जैसे छद्म नामों से फेसबुक पर सक्रिय बताई जा रही है, लगातार केंद्र सरकार और भारतीय सेना के खिलाफ भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट कर रही थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि युवती ने सेना पर निर्दोष पाकिस्तानियों की हत्या जैसे गंभीर और झूठे आरोप लगाते हुए देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े प्रवीण गुप्ता, पवन गोयल, शिव वस्त्रकर, राम सिंह, युवराज और अवधेश सिंह ने कोतवाली थाने पहुंचकर युवती के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्ट न केवल सेना का मनोबल गिराने का कार्य करते हैं, बल्कि पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं।
पुलिस ने युवती के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी युवती पेशे से टीचर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है, और वह पूर्व से वामपंथी विचारधारा से प्रभावित बताई जा रही है। शिकायत मिलते ही उसने अपने विवादित पोस्ट डिलीट कर दिए और मोबाइल बंद कर लिया, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ पर्याप्त इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इस कठिन घड़ी में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि यदि वे देश विरोधी सामग्री साझा करते पाए गए, तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
