
बिलासपुर,,,, बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड चौक के पास नगर निगम की टीम ने आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई की, जानकारी के अनुसार, यहां एक अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नगर निगम की तोड़फोड़ टीम मौके पर पहुंची! कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की गई थी!

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यह बिल्डिंग बिना अनुमति के बनाई जा रही थी! और कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी था! इसके बाद निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की!

इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई! हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए भीड़ को हटाया और कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम तक पहुंचाया!
नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई है! और अन्य अवैध निर्माण करने वालों में भी हड़कंप देखा जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
