
बिलासपुर,,, से एक ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें रेलवे के एक इंजीनियर ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी की। ये मामला करीब पांच साल पुराना है, लेकिन अब कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित चंद्र विजय सिंह, जो मंगला (गंगानगर) के रहने वाले हैं, उनकी पहचान रेलवे बंगला यार्ड में रहने वाले विद्युत अभियंता हेलेन कुमार साहू से थी। अक्टूबर 2019 में बातचीत के दौरान हेलेन कुमार ने चंद्र विजय की पत्नी नेहा सिंह से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और कहा कि वे उन्हें रेलवे में नौकरी दिला सकते हैं। कुछ समय बाद अभियंता ने नेहा से सारे दस्तावेज मांगे और इंटरव्यू से पहले 10 लाख रुपये की मांग की। कोविड के कारण प्रक्रिया कुछ समय के लिए रुक गई, लेकिन जून 2022 में चंद्र विजय ने किस्तों में 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली और जब पैसे वापस मांगे गए, तो अभियंता ने देने से मना कर दिया। थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए चंद्र विजय ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने अभियंता के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
