
बिलासपुर- मुंगेली,,,, जिले में बाहर से आये व्यक्तियों को किया गया चेक पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में बाहर से आये व्यक्तियों का किया गया चेकिंग अप्रवासीय 40 व्यक्तियों के मूल निवास के थाना क्षेत्र को इनके चाल-चलन हेतु तहरीर किया गया जारी बिलासपुर- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले में बाहर से आये अवैध,अनाधिकृत और अप्रवासीयों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।एसपी ने इसके लिए जिले के पुलिस कर्मियों की मीटिंग लेकर कड़ाई से पालन करने निर्देशित किया है। इसी क्रम में एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है। जिसके परिपालन में रविवार को बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली एवं स्टॉफ ने पश्चिम बंगाल के 40 फेरी वाले व्यक्तियों को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली लाकर उनके आधार कार्ड के माध्यम से फिंगर प्रिंट लिया गया एवं नेफिस के माध्यम से चेकिंग कर उनके निवास स्थल क्षेत्र के थाना प्रभारियों को इनके चाल-चलन तस्दीक हेतु तहरीर जारी किया। जिला मुख्यालय में संचालित होटल, ढाबा, लॉज, बस स्टैण्ड स्थित धर्मशाला एवं लोहा बाड़ा में रहने वाले व्यक्तियों की भी चेकिंग की गयी। बाहर से आये व्यक्तियों को मकान किराये पर देने के पहले उक्त व्यक्तियों के संबंध में पुलिस को जानकारी देने तथा अनजान एवं संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की लोगों से अपील की गयी।
एसपी बोले,बाहरी लोगो का किया जा रहा वेरिफिकेशन
जिले के एसपी भोजराम पटेल का कहना है कि बाहरी लोगो का जांच पड़ताल किया जा रहा है। इसके साथ ही उनका आधार कार्ड और जहां से आए है वहां पर भी पूछताछ किया जा रहा है।आखिर क्यों आए है किसलिए आए है इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
