
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा मेंरविवार को सुबह हत्या के एक आरोपी ने अपने खिलाफ गवाही देने वाले गवाह पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। घटना में घायल हुए 50 वर्षीय लक्ष्मण खरे को गंभीर अवस्था में बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि लक्ष्मण खरे रोज़ की तरह सुबह तालाब जा रहा था तभी गांव के ही रवि गढ़वाल ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रतनपुर थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है और रतनपुर क्षेत्र में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। रवि गढ़वाल एक हत्या के मामले में आरोपी है और जेल से छूटने के बाद से लगातार तीन गवाहों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। लक्ष्मण खरे उन्हीं गवाहों में से एक हैं।ग्रामीणों ने कहा कि रवि गढ़ेवाल एक आदतन अपराधी है जो गांव में आए दिन झगड़ा, मारपीट और उपद्रव करता रहता है। उसके खिलाफ कई बार शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे उसके हौसले बुलंद होते गए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आज यह हमला नहीं होता। इस बीच पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी रवि गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
Uncategorized2026.05.26काले कोयले का काला खेल बेनकाब: हाई क्वालिटी कोयला गायब कर भरते थे घटिया माल, हिर्री पुलिस ने डिपो मालिक, वाहन मालिक और चालकों को दबोचा, करोड़ों के कोल सिंडिकेट पर कसा शिकंजा…
