
बिलासपुर,,, बिलासपुर में एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है! मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है! कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लड़ने के लिए शहर आई थी! तब केस के सिलसिले में वकील बसंत कैवर्त्य से उसकी मुलाकात हुई!
वकील ने उसे न्याय दिलाने की बात कही और घुमाने के बहाने रिसॉर्ट ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाया! पीड़िता के मुताबिक, किसी को बताने पर वकील ने उसे मारपीट कर धमकी भी दी! आरोपी चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम का रहने वाला है!
प्रेमी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज
दरअसल, कोंडागांव जिले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक से उसका प्रेम संबंध था! उसने शादी करने का झांसा देकर रेप किया और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया! जिससे परेशान होकर युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कोंडागांव जिले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी!
आरोपी को सजा दिलाने के सिलसिले में आई थी बिलासपुर
युवती उस आरोपी युवक को सजा दिलाने और हाईकोर्ट में केस लड़ने के सिलसिले में बिलासपुर आई थी! जहां उसकी मुलाकात चकरभाठा क्षेत्र के द्वारिकापुरम के रहने वाले वकील बसंत कैवर्त्य से हुई! वकील ने उसे न्याय दिलाने का झांसा दिया और उसका केस लड़ने की बात कही!
घुमाने के बहाने ले गया रिसॉर्ट और रेप किया
वकील बसंत कैवर्त्य ने युवती को घुमाने के बहाने अपने साथ कोटा क्षेत्र लेकर गया। जहां उसे रिसॉर्ट में ले गया! जिसके बाद उसने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया! युवती के विरोध करने पर धमकी देते हुए मारपीट भी की!
इसके बाद से वकील ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया! जिस पर युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है! उसका आरोप है! कि सरकंडा क्षेत्र में भी उसके साथ वकील ने शारीरिक संबंध बनाया! जिस पर पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
