
00 स्कूल खुलने से पहले शिविर लगा विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र बनाने
00 बेझोल युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों में व्यवस्था बनाने दिए निर्देश
बिलासपुर,,, जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बुधवार को मंथन सभागृह में अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की योजनओं और लंबित मामलों के की समीक्षा की! इस दौरान उन्होंने 5 लाख लोगों के पास अभी भी आयुष्मान कार्ड न होने पर नाराजगी जताई! वही बिल्हा में बिजली विभाग को मिले आवेदन के निराकरण के मामले में गैरजिम्मेदार अधिकारी को शो कॉज नोटिस जारी करने निर्देश दिए!

कलेक्टर ने वंचित 5 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड हर हाल में 30 जून तक शतप्रतिशत बनाने, शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों की समस्या को युक्ति युक्तकरण के जरिये पटरी पर लाने और अफसर व कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाने, सिविल सेवा आचरण नियमों का पालन करते हुए समय पर कार्यालय पहुंचने और सप्ताह में सोमवार-मंगलवार को कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन की समस्या सुनकर उनका निदान करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अब शासकीय कार्य में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने भू-अर्जन की प्रक्रिया को तत्काल करने कहा ताकि जमीन का नामांतरण के नाम विवाद विवाद और फजीहत पर रोक लग सके। इसके साथ ही स्कूल खुलने से पहले विद्यार्थियों के जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने शिविर लगाने। हाई कोर्ट एवं न्यायायल से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण कर पालन प्रतिवेदन भेजने निर्देश दिए हैं। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जिले अधिकारी मौजूद रहे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
