
बिलासपुर,,, आबकारी विभाग ने कोटा, मस्तूरी और तखतपुर क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है! इस कार्रवाई में आगभग आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! और 105 लीटर से ज्यादा शराब जब्त किया है! इस कार्रवाई में 34 किलो महुआ लहान भी जप्त किया गया है! सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है! कलेक्टर संजय अग्रवाल और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर कोटा, मस्तूरी और तखतपुर में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है! प्रभारी सहायक उपायुक्त नवनीत तिवारी के आदेश पर टीम ने ग्राम जलसों, कोनी, चंगोरी, कोटा बेलपान, पचपेड़ी, जरौंधा, जरेली तखतपुर के धूमा में अवैध शराब विक्रेताओं के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की! सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने जानकारी दिया कि टीम ने कुल 7 ठिकानों पर छापा मारा है! कार्रवाई के दौरान अलग अलग ठिकानों से करीब 105 लीटर देशी शराब और 34 किलो महुआ लहान जप्त किया गया है! इस दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया! आबकारी टीम ने कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम चंगोरी निवासी सम्पतिया बाई के ठिकाने से 20 लीटर महुआ शराब और 61 किलो से अधिक लहान जप्त किया है! इसी तरह कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में अजय वर्मा के ठिकाने से 10 लीटर महुआ शराब और 120 किलो महुआ लहान जप्त कर नष्ट किया है! पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के बेलपान में हिरालाल के ठिकाने पर भी आबकारी टीम ने दबिश दी है! यहां से 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया! इसके अलावा तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरौंधा में आबकारी टीम ने विनोद साहू के ठिकाने से आठ लीटर देशी शराब जब्त किया है! ग्राम जलसो थाना रतनपुर से 35 लीटर महुआ शराब और करीब 700 किलो लहान जब्त किया गया है! ग्राम डिण्डोल धुमा थाना कोटा में आबकारी टीम को 20 लीटर महुआ शराब और 2500 किलोग्राम लहान जब्त करने में आबकारी टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने जरेली निवासी रमेश पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई कर अजमानतीय प्रकरण दर्ज किया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर आबकारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला, रमेश दुबे, नेतराम बंजारे, समेत मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, सुभास तिवारी, जयशंकर, कमलेश, राजेश यादव एवं ड्राईवर जितेन्द्र शर्मा की शानदार और उत्साहित करने वाली भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
