
बिलासपुर ,,, तिफरा वार्ड नंबर 5 में भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा है! निगम प्रशासन और जनता के चुने पार्षद नागरिकों को पानी तक नही पिला पा रहे! बेहद शर्मनाक स्थिति है! महिलाएं नाली के अंदर बाल्टी रखकर पीने का पानी भरने विवश है!
ये तस्वीरें तिफरा जोन क्रमांक-2 के कार्यालय के पीछे कुंदरापारा की है! जैसे ही मीडिया की टीम मौके पर पहुँची जोन कार्यालय से चंद कदम की दूरी का ये नजारा देखकर स्तब्ध रह गई!
महिला नाली के अंदर बाल्टी रखकर पीने का पानी भर रही थी! वही पर एक ठप हैंड पम्प दिखा पूछने पर मोहल्ले वासियो ने बताया कि ये हैंडपंप कई महीनों से बन्द पड़ा है! पाइप लाइन में भी पानी का फोर्स कम होने के कारण पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा!
थोड़ा आगे बढ़ने पर एक गली का नजारा और चौकाने वाला था! यहाँ के रहवासियों ने जगह- जगह से दो इंची मोटे पाइप को सुम्बा से गोल छेद कर उसी में पाइप लाइन लगा यहाँ भी नाली के अंदर बाल्टी रख पीने और निस्तारी का पानी भरते दिखे! नागरिकों ने बताया कि बीच मे यहाँ बस्ती में पानी ही नही आ रहा था! अब आ रहा तो एक तो धार पतली है! दूसरा जल्दी बन्द हो जा रहा जिसके चलते पानी पर्याप्त नही मिल रहा! भीषण गर्मी में जलसंकट के चलते तिफरा ही नही पूरे शहर में पानी की यही स्थिति है! रही सही कसर बिजलीं की अनिश्चितता ने पूरी कर दी है! बिजलीं कभी भी ठप हो जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
