
बिलासपुर–कोरबा,,,जिले के दादर खुर्द गांव में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ससुराल वालों के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया! आरोप है! कि खुशबू कश्यप नामक महिला अपने ससुराल से करीब 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुशबू की शादी दादर खुर्द के निवासी चांदराम कश्यप के इकलौते बेटे मोहनीश कश्यप से धूमधाम से हुई थी! शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद खुशबू अपने मायके चली गई! मायके जाकर उसने पति और ससुराल वालों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए! मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा! जहां दोनों पक्षों में समझौता हुआ और खुशबू दोबारा अपने ससुराल लौट आई!
समझौते के बाद ससुराल लौटने पर कुछ दिन तो सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन एक दिन जब परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे! तब खुशबू ने घर में रखे सास के सोने-चांदी के जेवरात और नकद राशि समेटी और घर से गायब हो गई!
जब परिवार को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत खुशबू के मायके हरदी बाजार मूढाली जाकर पूछताछ की, लेकिन वहां उसके पिता ने बताया कि वह घर पर नहीं है! इसके विपरीत, खुशबू के पिता ने चांदराम को यह कहकर धमकी भी दी कि यदि उनकी बेटी को कुछ हुआ तो वे ससुराल वालों को नहीं छोड़ेंगे!
घटना की गंभीरता को देखते हुए चांदराम ने मानिकपुर चौकी में पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई! फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है! कि यह पूरा मामला किसी योजना के तहत अंजाम दिया गया या नहीं!
ग्रामीणों में इस घटना के बाद से चर्चा तेज हो गई है! और लोग इस मामले को समाज में बढ़ती आपसी अविश्वास की एक मिसाल के रूप में देख रहे हैं! पुलिस द्वारा खुशबू की तलाश जारी है! और आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे की संभावना जताई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
