
बिलासपुर,,,, न्यायधानी में जमीन जायजाद के दस्तावेज की कोई अहमियत ही नही रह गई है। यही वजह है कि जमीन के झगड़े में जगह -जगह मारपीट और खून खराबे की नौबत आ रही है। ऐसा ही एक मामला शिव टॉकीज के पीछे वीआईपी कालोनी के करोड़ो की जमीन का झगड़ा बुधवार को सामने आया जहाँ दो पक्ष आपस मे भिड़ गए।

मामला सिटी कोतवाली तक पहुँचा जहाँ दोनो पक्ष को शाम तक थाने में बिठाने के बाद आवेदन लेकर चलता कर दिया गया। कपिल बोदानी पिता स्वर्गीय रमेश बोदानी ने बताया की जमीन उनके स्वामित्व हक की है, इस जमीन का खसरा, बी-1 और सीमांकन रिपोर्ट उनके नाम पर है। गत 8 मई को ही उन्होंने अपनी जमीन का सीमांकन कराया था तब भी इन लोगो ने उनसे विवाद किया था। बुधवार को सुबह कपिल अपनी जमीन की सफाई कराने लेबर और एक्सीवेटर लेकर पहुँचा था। कपिल ने बताया लेबर वहाँ काम कर रहे थे तभी कन्हैया लाल गिडवानी के पुत्र रवि और राकेश गिडवानी ने उसके साथ हाथापाई कर उसका गिरेबान पकड़कर हड़काया और लेबर और एक्सीवेटर को हड़काकर भगा दिया। कपिल का कहना है जमीन के स्वामित्व से सारे दस्तावेज उसके पास है फिर भी ये लोग जबरिया उन्हें परेशान कर रहे है, इसलिए वे सिटी कोतवाली में कोतवाल के पास गुहार लगाने आये है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
