
बिलासपुर,,, 23 वर्षों से बगैर शासकीय अनुदान के घायल गौ माता की सेवा का कार्य कर रहे और लगातार गौ तस्करी रोकने प्रयास कर रहे श्री गोपाल कामधेनु गौ सेवा धाम


बिलासपुर ने कलेक्टर को फिर 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर गौ तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण और इनके संरक्षण की मांग की है। समिति ने प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि अब इस अवधि में भी इन समस्याओ का निराकरण नही किया जाता तो जिले भर के गौ सेवक मस्तूरी से बिलासपुर तक 3 दिवसीय दण्डवत पद यात्रा और धरना प्रदर्शन करने बाध्य होंगे।
प्रमुख 5 मांगो में गौ सेवा हॉस्पिटल के लिए 5 एकड़ भूमि प्रदान करने , गौ तस्करी के अवैध कारोबार और इससे जुड़े अपराधों को रोकने कुटी घाट मवेशी बाज़ार तखतपुर मवेशी बाज़ार ,रतनपुर मवेशी बाजार बंद को बंद करने। जिला पशु चिकित्सालय के अभद्रता की शिकायतो से घिरे डॉक्टर राम ओतलवार को हटाने और सर्जन विहीन जिला पशु चिकित्सालय में एक सर्जन की नियुक्ति करने, गो धाम के घायल और बीमार 53 गौ वंश के उपचार के लिए 2 घण्टे के बजाय पूर्णकालिक डॉक्टर मुहैया करा उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रदाय कराने,सड़को और नाले नालियों में गिरने एक्सीडेंट में घायल और बीमार गौ वंश को सेवा के लिए गौ धाम तक लाने एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।
पुलिसवालों के लिप्त होने का भी आरोप
कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन में श्री गौ सेवा धाम समिति का कहना है कि जिले में बड़े पैमाने पर गौवंश की तस्करी हो रही है, पिछले दिनों मस्तूरी क्षेत्र से 16 से अधिक तस्कर पकड़े थे। आरोप यह भी है कि गौ वंश की तस्करी में कुछ पुलिस वाले भी लिप्त है, इनमे से कुछ पर कार्रवाई भी की जा चुकी है।
नही बचा कोई दरबार
समिति का कहना है कि हिंदुत्व और गौ वंश के सेवा की दुहाई देने वाली भाजपा सत्ता में है, इसके बाद गौवंश और गौ सेवा करने वालो की कही कोई सुनवाई नही हो रही। नेता, मंत्री, प्रशासनिक अफसर सब के दरबार मे गुहार लगा चुके कही कोई सुनवाई नही हुई इसलिए अब चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
