
बिलासपुर,,, ज्वाली पुल से लगे तेलीपारा वैकल्पिक मार्ग पर बड़े लोगो के जमीन का सीमांकन हुआ तो निगम का अमला भी पहुँच गया! इधर राजस्व विभाग का सीमांकन चलता रहा तो मजबूरी में निगम अमले को भी दो दिन पहले जिस मकान में लेंटर की ढलाई हुई थी! और आगे भारी भरकम काम्प्लेक्स की भी नापजोख करना पड़ा! नए लेंटर वाले निर्माणाधीन भवन का नापजोख करने के बाद निगम के भवन शाखा के सब इंजीनियर जुगल किशोर सिंह ने बताया भवन निर्माणकर्ता ने पूर्व दिशा में डेढ़ मीटर अधिक और उत्तर दिशा में 3 मीटर अधिक एरिया में निर्माण करा लिया है!

इसके अलावा ऊपरी मंजिल में लेंटर डलवा लिया है! जो अवैध है! भवन निर्माणकर्ता गोपीचंद गंगवानी को फिर नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है! कि वे तीसरी मंजिल और उत्तर पूर्व दिशा में कराया गया! निर्माण खुद हटा लें, अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को तोड़वा उनसे इसमें आये खर्च की वसूली की जाएगी!इसी के ठीक आगे निर्माणाधीन 3 मंजिला काम्प्लेक्स भी राडार पर आ गया है! जो किसी प्रकाश आडवाणी का बताया जा रहा! इसमें दो बडा फाल्ट सामने आया है! एक तो काम्प्लेक्स के निर्माण की अनुमति पीछे गली से दी गई है! लेकिन निर्माणकर्ता ने काम्प्लेक्स का फेस वैकल्पिक नाला रोड तरफ खोल सामने ग्रीन नेट का पर्दा डाल रखा है! वही नाले साइड की जमीन निगम और नजूल की बताई जा रही है! जिस पर निर्माणकर्ता ने अपने काम्प्लेक्स की सीढ़ियां बनवा दी है! मौके पर पहुँचे जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर अनुभव सिंह और एमआईसी सदस्य बन्धु मौर्य ने काम बंद करा निर्माणकर्ता श्री आडवाणी को फिर नोटिस जारी कर सीमांकन और नापजोख तक काम रोकने और कार्रवाई की चेतावनी दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
