
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है! खनिज अमला बिलासपुर द्वारा आज गनियारी, कोटा, करही कचार, छतौना, सोढाखुर्द रतनपुर कछार एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई!

करही कछार क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध खनन करते 01 चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील बंद किया गया तथा ग्राम सोढाखुर्द क्षेत्र मे बिना वैध दस्तावेज ,अनुमति पत्र,सहमति पत्र,प्रस्ताव के लगभग 150 ट्रिप हाइवा खनिज रेत का भण्डारण किया जाना पाये जाने पर भण्डारित रेत को हरी ओम शर्मा निवासी बिलासपुर से जप्त किया गया! ग्राम पंचायत छतौना सरपंच, उप सरपंच एंव सरपंच प्रतिनिधि द्वारा जप्त खनिज रेत को सुपुर्द मे लेने एंव मौका पंचनामा में हस्ताक्षर करने से इंकार किया गया। जिसके पश्चात जप्त खनिज रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज निवासी सोढाखुर्द को सुपुर्द किया गया! ग्राम कछार अंतर्गत खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाये पर 01 हाइवा वाहन को जप्त कर थाना कोनी को सुरक्षार्थ किया गया! खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
