
बिलासपुर,,, बिलासपुर शहर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है! हरियाणा से ब्राउन शुगर लेकर बिलासपुर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने उसलापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है! आरोपी के कब्जे से करीब पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है! पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए अब आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई चैन का पता लगाने में जुटी है!
सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ब्राउन शुगर लेकर ट्रेन से बिलासपुर आ रहा है! और शहर में खपाने की तैयारी में है! सूचना के आधार पर पुलिस की टीम तत्काल हरकत में आई और उसलापुर रेलवे स्टेशन के बाहर घेराबंदी की गई! जैसे ही संदिग्ध युवक ट्रेन से बाहर निकला, टीम ने उसे दबोच लिया! पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा था! लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने ब्राउन शुगर की तस्करी की बात कबूल कर ली! इसके बाद तलाशी लेने पर उसके बैग से लगभग पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई! जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया! आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है! पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह लंबे समय से दूसरे राज्यों से ब्राउन शुगर लाकर बिलासपुर में सप्लाई कर रहा था! पुलिस को संदेह है! कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है! जो नशे की खेप को अलग-अलग शहरों में पहुंचाता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही पुलिस टीम अब पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तक ब्राउन शुगर पहुंचाने वाला मुख्य सप्लायर कौन है और इसका नेटवर्क किन-किन शहरों तक फैला है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
