
00 सुशासन बाबू के राज और उपमुख्यमंत्री के शहर का ये हाल
00 टैंकरों और टँकियो की मरम्मत करा दे सकते है राहत
बिलासपुर,,, अगर भीषण गर्मी में आपके इलाके में पानी की संकट है! तो निगम प्रशासन पर उम्मीद करना बेमानी साबित हो सकता है! क्योंकि यहाँ के अफसरों को उपलब्ध संसाधनों से व्यवस्था बनाने के बजाए टेंडर के खेल में रुचि है! ये हम नही कह रहे ये नजारा कह रहा आप भी देख लीजिए!
ये नगर पालिक निगम के तिफरा ज़ोन क्रमांक 2 की तस्वीर है! जिसके ठीक पीछे की बस्ती में पानी के लिए कैसे हाहाकार मचा है! कैसे यहां के रहवासी भीषण गर्मी में पीने और निस्तारी का पानी भरने नाले-नालितो में बाल्टी गुंडी रखकर भरते है!
कैसे जल संकट के बीच जीवन यापन कर रहे, कैसे गहराते जल संकट के कारण महिलाओ और बचचियो को दूर दराज के हैंड पम्प और बोर से पानी डोहारकर लाना पड़ रहा मीडिया की टीम ने आपको अपने न्यूज़ के माध्यम से सब दिखाया और बताया था! अब तिफरा ज़ोन कार्यालय के पीछे के इन तस्वीरों को आप खुद देखिये कैसे बिना पहिये के टैंकर पत्थर से टिककर जंग खाते पड़े है! तो कोई फ़टेहाल खड़ी है! कैसे जलसंकट वाले वार्डो के लिए खरीदी गई ट्रॉली टैंकरों को यहां पीछे कबाड़ की तरह फेक दिया गया है!
जो जर्जर और जंग खाते पडे है! लगता है! जैसे अफसरों में काम करने की क्षमता ही खत्म हो गई है! यदि होती तो हालात को देखते हुए इस ज़ोन के अफसर टैंकर पर रंगरोगन करा और टायर बदल इनको जलसंकट वाले इलाकों में दौडवा सकते थे!
सड़ते जंग खाते पड़े 2500-2500 लीटर वाले आधा दर्जन पानी टैंकों को रंगरोगन करा प्रभावित इलाकों में रखवाकर टैंकरों के जरिये इन्हें पानी के लिए तरसते लोगो की प्यास बुझा सकते थे! पर किसी को कोई मतलब ही नही है, जो न्यायधानी के साथ अन्याय है!
सरकार ने इन्हें जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए बिठा रखा, 8-8 जॉन बनाये गए है! ताकि लोगो को अपने ही क्षेत्र में गुहार लगाने पर पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल सके पर थकहा और टेंडर का खेल खेलने वाले अफसरों के पास ये सब देखने गुनने और जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में कोई रुचि ही नहीं है, स्थिति दुनिया जाए साले भाड़ म टाइप का है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
