
बिलासपुर,,, शहर के लिंगियाडीह इलाके में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया… जब साईं मंदिर के पीछे स्थित एक खाली मकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया… धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए… और मौके पर भीड़ जुट गई…!
बताया जा रहा है! कि जिस मकान में हादसा हुआ… वहां एक बुजुर्ग दंपति रहते हैं! लेकिन घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था! अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर के अंदर आग लग गई… और कुछ ही देर में धुआं उठने लगा…
आग और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे… आग फैलती देख मोहल्ले के लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी…
स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया… जिससे बड़ा हादसा टल गया…
घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस के अंतर्गत सरकंडा थाना की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया… पुलिस ने सिलेंडर फटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है! गनीमत रही कि हादसे के समय घर खाली था! जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.16बुलेट में साइलेंसर नहीं, पटाखों का कारखाना! बिलासपुर में कानफोड़ू आवाज वालों पर ट्रैफिक पुलिस का डंडा… 8 मोडिफाइड बुलेट समेत 20 वाहन धराए, अब सड़क पर रौब नहीं—सीधा न्यायालय का चक्कर…
Uncategorized2026.09.16लोखंडी में गैंगवार के बाद युवक की मौत… गांव में मचा बवाल, परिजन बोले घर में घुसकर मारने वाले बाहर, जेल में गांव के छोरे, एसएसपी दफ्तर पहुंचा पूरा हुजूम, पुलिस की कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल…
Uncategorized2026.09.16सिरगिट्टी में पुलिस का डंडा चला तो अड्डेबाजों की महफिल हुई बंद, नशाखोरी और हुड़दंग पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नयापारा से तिफरा तक 6 दबोचे गए… समझाइश के साथ पहुंचाया मजिस्ट्रेट के दरबार…
Uncategorized2026.09.16नौकरी का झांसा, नोटों का धंधा, नेता से पहचान बताकर NTPC में नौकरी लगाने का दावा, पांच बेरोजगारों से 2.13 लाख ऐंठे… प्रमाण पत्र भी लिए, आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा नौकरीबाज…
