
बिलासपुर,,, न्यायधानी के चर्चित बाजार व्यापार विहार मार्केट में नकली सामान की बिक्री करने वाले कारोबारियों की अब खैर नहीं होगी… त्योहारों के सीजन में ग्राहकों को असली के नाम पर नकली और मिलावटी उत्पाद थमाने वालों पर लगाम कसने के लिए व्यापार विहार व्यापारी संघ ने सख्त रुख अपनाया है! संघ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है! कि यदि कोई व्यापारी नकली सामान बेचते हुए पकड़ा जाता है! तो उसकी संघ की सदस्यता निरस्त करने के साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी… यानी व्यापार विहार में कारोबार करना है! तो व्यापार की साख और ग्राहकों के भरोसे से खिलवाड़ नहीं चलेगा…

दरअसल, दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी का माहौल बनने लगा है! इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, गिफ्ट आइटम, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और अन्य उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही नकली ब्रांड और डुप्लीकेट सामान की बिक्री की आशंका भी बढ़ जाती है!
ऐसे में ग्राहकों को असली उत्पाद के नाम पर नकली सामान बेचकर ठगने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यापारी संघ ने यह निर्णय लिया है! संघ का मानना है! कि चंद कारोबारियों के गलत कामों से पूरे व्यापार विहार की प्रतिष्ठा खराब होती है! इसलिए बाजार की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भीतर से ही अनुशासन जरूरी है!
पहले भी नकली माल के खिलाफ हो चुकी है! कार्रवाई…
इससे पहले भी बाजार में नकली उत्पादों की बिक्री को लेकर कार्रवाई हो चुकी है! ऐसे मामलों ने बाजार की साख और ग्राहकों के भरोसे को लेकर सवाल खड़े किए थे… नकली ब्रांड के नाम पर सामान बेचने से न केवल ग्राहकों को आर्थिक नुकसान होता है! बल्कि असली उत्पाद बनाने वाली कंपनियों और अधिकृत विक्रेताओं के कारोबार पर भी असर पड़ता है! यही वजह है! कि अब व्यापारी संघ इस मामले में किसी तरह की ढिलाई बरतने के पक्ष में नहीं दिख रहा है!
हालांकि, पहले हुई कार्रवाई के बावजूद यह सुनिश्चित करना जरूरी है!कि बाजार में दोबारा ऐसी गतिविधियां पनपने न पाएं… केवल बैठक में निर्णय लेने या चेतावनी जारी करने से नकली सामान की बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लगेगी… इसके लिए नियमित निगरानी, शिकायतों पर त्वरित संज्ञान और दोषी पाए जाने पर ठोस कार्रवाई जरूरी होगी…
सदस्यता निरस्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
व्यापारी संघ ने अपने फैसले में साफ कर दिया है!
कि नकली सामान बेचने वाले व्यापारी के खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी… इसमें उसकी सदस्यता समाप्त करने का कदम भी शामिल है! वहीं, मामले की गंभीरता के अनुसार संबंधित विभागों और कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है! इससे व्यापारियों को यह संदेश देने की कोशिश है! कि बाजार में मुनाफे के लिए ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी..
व्यापार विहार के ये दुकानो पर हुई थी.. कार्रवाई…
संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स नरेश ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात—फूड अधिकारी भी घेरे में! दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब कौन देगा, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी—बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
ग्राहकों की जागरूकता भी जरूरी…
दिवाली के दौरान ग्राहकों को भी खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है! ब्रांडेड सामान खरीदते समय बिल लेना, पैकेजिंग, गुणवत्ता और उत्पाद की प्रामाणिकता की जांच करना जरूरी है! किसी उत्पाद को लेकर संदेह होने पर संबंधित दुकानदार से जानकारी मांगने और उचित मंच पर शिकायत करने का विकल्प भी मौजूद है! अब देखने वाली बात यह होगी… कि व्यापारी संघ का यह सख्त फैसला जमीन पर कितना प्रभावी साबित होता है! व्यापार विहार में नकली माल का कारोबार करने वालों पर वास्तव में शिकंजा कसता है! या फिर त्योहार बीतने के बाद यह चेतावनी भी पुराने फैसलों की तरह ठंडे बस्ते में चली जाती है! फिलहाल व्यापारी संघ के रुख से इतना साफ है! कि इस बार नकली माल के कारोबार पर बाजार के भीतर से ही निगरानी और कार्रवाई का दबाव रहेगा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
